नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच छात्रों के बीच बन रही असमंजस की स्थिति को दूर करने की जिम्मेदारी एक बार फिर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संभाली। निशंक दस दिनों के अंदर दूसरी बार सोशल मीडिया पर देशभर के छात्रों के सवालों के जवाब देने आए।
इस दौरान शिक्षा मंत्री निशंक ने देश के 33 करोड़ से भी ज्यादा छात्रों के सामने जेईई मेन से लेकर नीट परीक्षा तक की तिथियों का खुलासा किया, तो लॉकडाउन के चलते घरों पर पढ़ाई कर रहे छात्रों का उत्साह भी बढ़ाया।
निशंक ने इस दौराना सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर भी अहम जानकारी दी। मानव संसाधन विकास मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये जेईई मेन और नीट की परीक्षा की डेट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जेईई मेन की परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं नीट की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। निशंक पिछले दस दिनों में लगातार दूसरी बार सोशल मीडिया के जरिये देशभर के छात्रों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
Related
-
राहुल गांधी बोले- ‘मैं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को गले नहीं लगाऊंगा’
-
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का रिएक्शन
-
अमेरिका के प्रतिबंधों को भारत ने दिखाया ठेंगा, रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल
-
सायोनी घोष, यूसुफ पठान, TMC के वो 19 बागी सांसद कौन?
-
रूसी तेल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिका को खरी-खरी
-
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी
-
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम
-
कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
