कोरोना से देश में इमरजेंसी जैसी हालात, एक दिन में आए 3,52,991 नए मामले, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हुई जबकि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हुई जबकि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन की गयी जानकारी के अनुसार, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गयी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।

First Published on: April 26, 2021 11:26 AM
Exit mobile version