भारत-चीन के रिश्ते महत्वपूर्ण, आपसी समझ जरूरी: विदेश मंत्री

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के रिश्ते दोनों देशों तथा दुनिया के लिए अहम हैं। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच में जयशंकर ने कहा कि दुनिया के हर देश की तरह ही भारत भी चीन के उन्नति से परिचित है लेकिन भारत की तरक्की भी एक वैश्विक गाथा है।

विदेश मंत्री डिजिटल कार्यक्रम में चीन के उभार, भारत पर उसके असर के साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों पर पड़े प्रभाव से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच चार महीने से चल रहे सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में जयशंकर की यह टिप्पणी आई है। इस विवाद का असर व्यापार और निवेश समेत सभी रिश्तों पर पड़ा है।

उन्होंने कहा, भारत की उन्नति भी वैश्विक कहानी है। अगर आपके पास दो देश हैं, दो समाज हैं जिनकी आबादी अरबों में हैं, इतिहास है, संस्कृति है, तो यह अहम है कि उनके बीच किसी तरह की समझ या संतुलन बने।

First Published on: September 1, 2020 2:23 PM
Exit mobile version