नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इनमें सेना के एक अफसर भी शामिल हैं। चीन के भी तीन सैनिक मारे गए हैं। यह घटना सोमवार रात को हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो।
सोमवार रात लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए। दोनों देशों के सेना के उच्च अधिकारी मौके पर बातचीत करके स्थिति को संभालने में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलावर को पठानकोट की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि भारत के शहीद सैनिकों में एक कर्नल भी शामिल हैं।
भारतीय और चीनी सैनिकों में पैंगोंग सो इलाके में पांच मई को हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद से दोनों पक्ष वहां आमने-सामने थे और गतिरोध बरकरार था। यह 2017 के डोकलाम घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सैन्य गतिरोध बन रहा था। छह जून को हुई थी वार्ता दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अब तक की उच्च स्तरीय वार्ता छह जून को हुई थी।
Related
-
चीनी सामान का रिकॉर्डतोड़ आयात, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े
-
E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान?
-
सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
-
खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के दौरान अब तक कितने भारतीयों की गई जान?
-
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
-
मानसून की शुरुआत: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें
-
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी
-
NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख
