किसान प्रदर्शन को अंतराष्ट्रीय समर्थन, रिहाना के ट्वीट पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी पॉप गायिका रिहाना को जवाब दिया है। कहा है कि भारत अपने आंतरिक समस्याओं से निपटने में है।

नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाली अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना के साथ कई प्रमुख हस्तियां एवं कार्यकर्ता भी आ गए, जिससे इस आंदोलन ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, भारत ने उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह ना तो सही हैं और ना ही जिम्मेदाराना है। विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों को जान लेना चाहिए।

इसके साथ ही भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी पॉप गायिका रिहाना को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत अपने आंतरिक समस्याओं से निपटने में है। ये एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी भारतीय हैं।

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई मशहूर हस्तियों के भारत में किसानों के प्रदर्शन के बारे में की गई टिप्पणी के बाद आई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए परोक्ष रूप से नरेंद्र मोदी सरकार को चेतावनी दी कि अगर विवादित तीनों कानूनों के खिलाफ गतिरोध जारी रहता है, तो सरकार सत्ता खो सकती है।

इस घटनाक्रम के बाद शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को डिगा नहीं सकता है ! कोई भी दुष्प्रचार भारत को नयी ऊंचाइयां छूने से रोक नहीं सकता है।’’ वहीं, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन एवं करण जौहर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी लोगों से दुष्प्रचार से दूर रहने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किए जाने का स्वागत करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उन्होंने किसानों के हित के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ पा रही है।

अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, गायक जे सीन, डॉ जियस, पोर्नस्टार मिया खलीफा, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।

रिहाना पहली अंतरराष्ट्रीय हस्ती थी, जिन्होंने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया था और दिल्ली की सीमा पर धरने के दौरान इंटरनेट सेवा बंद करने की आलोचना की थी। रिहाना ने एक खबर साझा की थी, जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था।

अमेरका की वाईस प्रेजिडेंट हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने कहा, यह महज संयोग नहीं है कि अभी एक माह भी नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिकी संसद भवन पर हमला हुआ और जब हम बात कर रहे हैं उस वक्त सबसे बड़े लोकतंत्र भारत पर हमला हो रहा है।

पेशे से वकील मीना हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘यह आपस में जुड़ा हुआ है। हम सब को भारत के इंटरनेट बंद करने और किसानों के प्रदर्शन पर अर्धसैन्य बलों की हिंसा पर आक्रोशित होना चाहिए।’’ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली की सीमा पर दो फरवरी की आधी रात तक इंटरनेट सेवा बाधित करने के आदेश में विस्तार नहीं किया गया है।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि इन प्रदर्शनों को भारत के लोकतांत्रिक आचार और राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में तथा संबंधित किसान समूहों से गतिरोध दूर करने के सरकार के प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

First Published on: February 4, 2021 12:47 PM
Exit mobile version