देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 22,358, मरने वालों की संख्या 718

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसारबुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, आठ गुजरात, दो राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है।इन मारे गए 78 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 283मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 112, मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 50, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 27, तेलंगाना में 24 और उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 24 तक पहुंच गई है।

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 22,358 हो गए और मरने वालों की संख्या 718 हो गई। देश में अब 17,610 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,748 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक हैं।
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, आठ गुजरात, दो राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है। इन मारे गए 78 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 283 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 112, मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 50, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 27 और तेलंगाना में 24 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 24 और तमिलनाडु में 20 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 है। बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।
आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 6,430 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात से 2,624, दिल्ली से 2,376, राजस्थान में 1,964, तमिलनाडु में 1,683 और मध्य प्रदेश में 1,699 मामले सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,510, तेलंगाना में 945 और आंध्र प्रदेश में 813 है। पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 514, केरल में 438, कर्नाटक में 445, जम्मू-कश्मीर में 427, हरियाणा में 272 और पंजाब में 277 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 153 जबकि ओडिशा में 90 मामले हैं। झारखंड में 49 और उत्तराखंड में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 18 मामले हैं।मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं। वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में है।

बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 153

बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 153 हो गये। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो चार कोरोना वायरस के मामले सामने आए, उनमें एक पुरुष (30) तथा तीन महिला (68, 61एवं 60 वर्ष) शामिल हैं। संजय ने बताया कि ये सभी एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।
जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश 60 वर्षीय उस सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए थे, जिन्होंने पिछले महीने नालंदा जिले के बिहार शरीफ में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी की गत 21 मार्च को जान चली गई थी और वैशाली जिला निवासी एक मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। बिहार के कुल 38 जिलों में से 17 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

इंदौर में 26 और मरीजों ने दी कोविड-19 को मात

देश में कोरोना वायरस की महामारी से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इलाज के बाद 26 और मरीजों ने कोरोना वायरस को बृहस्पतिवार को मात दे दी। इंडेक्स हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के प्रमुख सुधीर मौर्य ने बताया, “हमारे अस्पताल में इलाज के बाद कोरोना वायरस के 26 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। इस संक्रमण को लेकर इनकी जांच रिपोर्ट लगातार दो बार निगेटिव आयी है।” उन्होंने बताया कि कुछ चिकित्सा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी 26 मरीजों को अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है। मौर्य ने बताया कि उनके अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में फिलहाल करीब 250 मरीज भर्ती हैं। 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले में बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 के कुल 945 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 53 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी हैं, जबकि 77 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

First Published on: April 24, 2020 9:28 AM
Exit mobile version