नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में रोजगार की कमी राष्ट्रीय आपदा बन चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ खोखले वादे कर रही है।
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘रोज़गार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है जो गहराती जा रही है। मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है, समाधान करना नहीं।’’
रोज़गार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है जो गहराती जा रही है।
मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है, समाधान करना नहीं। pic.twitter.com/FfD8M8SGTF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 5, 2020
कांग्रेस नेता ने जो खबर शेयर की उसमें कहा गया है कि गत सितंबर महीने के मुकाबले अक्टूबर महीने में रोजगार के अवसर में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।