असम के पूर्व सीएम गोगोई के निधन पर पीएम और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री तरूण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम में सभी लोगों और समुदायों को साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और विद्वान शिक्षक थे। मैंने उन्हें बहुत गहराई से प्रेम और सम्मान दिया। उनकी कमी मुझे महसूस होगी।’’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि वह एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनके पास असम के साथ-साथ केंद्र में भी काम करने का वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री तरुण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनके पास असम के साथ-साथ केंद्र में भी काम करने का वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से गहरा धक्का लगा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है।’’

https://twitter.com/narendramodi/status/1330854740410830848

मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि गोगोई उनके लिए महान शिक्षक थे और उनका पूरा जीवन असम के लोगों को एकसाथ लाने में समर्पित रहा।

उन्होंने गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री तरूण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम में सभी लोगों और समुदायों को साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और विद्वान शिक्षक थे। मैंने उन्हें बहुत गहराई से प्रेम और सम्मान दिया। उनकी कमी मुझे महसूस होगी।’’

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1330854996393349120

उन्होंने कहा, ‘‘गौरव और उनके परिवार के प्रति स्नेह और संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोगोई 84 साल के थे।

First Published on: November 23, 2020 7:34 PM
Exit mobile version