नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया की अप्रैल में घरेलू बिक्री शून्य रही। इसकी प्रमुख वजह देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से डीलरों की दुकानों का बंद रहना है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी सिर्फ डीलरों की दुकानों से होने वाली बिक्री के आंकड़े जारी करती है।
एमजी मोटर इंडिया ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गुजरात के हलोल स्थित अपने संयंत्र में छोटे स्तर पर फिर से उत्पादन शुरू किया है। कंपनी ने कहा कि वह सरकार और स्थानीय विभागों के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी सुरक्षात्मक कदम उठाकर संयंत्र चला रही है। कंपनी को उम्मीद है कि मई में कारखाना रफ्तार पकड़ लेगा। कंपनी स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला की मदद के लिए भी काम कर रही है।
मारुति की अप्रैल में नहीं बिकी एक भी कार
ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के कारण देश में गत 22 मार्च से लगातार लॉकडाउन जारी है जिसके कारण जरुरी उपयोग के सामानों की दुकानों के अलावा शेष दुकानें, स्टोर्स, गाड़ियों के शोरूम, शॉपिंग कम्पेक्स सहित सभी दुकानें बंद जिसके गाड़ियों सहित दूसरे अन्य क्षेत्रों में उत्पादन और बिक्री पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।
गृह मंत्रालय ने इस लॉकडाउन को और दो सप्ताह के लिए पूरे देश में बढ़ा दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार कोरोना से कम प्रवावित क्षेत्रों में वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है और आने वाले एक से दो दिनों में नए दिशा- निर्देश जारी हो सकते हैं।
Related
-
DU में UG की 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, इन विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी
-
सीजेपी ने किया 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान
-
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज
-
IGNCA के सदस्य-सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी को पद से हटाने की मांग, सांसद और विधायक ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र
-
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ
-
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, ‘प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था’
-
NALSAR जाने पर CJI बोले- ‘दीक्षांत समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया’
