NATIONAL SCIENCE DAY: पीएम मोदी ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अपील की, ट्वीट कर विज्ञान दिवस की दी बधाई

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा, आइए, हम अपनी सामूहिक वैज्ञानिक जिम्मेदारी को पूरा करने और विज्ञान की शक्ति का लाभ मानव प्रगति के लिए उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें...

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा, आइए, हम अपनी सामूहिक वैज्ञानिक जिम्मेदारी को पूरा करने और विज्ञान की शक्ति का लाभ मानव प्रगति के लिए उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।

पीएम मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर रविवार को मन की बात कार्यक्रम की एक क्लिप को साझा किया जिसमें उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। पीएम मोदी ने लोगों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास करने की अपील की।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का बुनियादी उद्देश्य विज्ञान की अहमियत और इसके उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022: थीम

वर्ष 2022 की थीम ‘इंटीग्रेटेड एप्रोच इन एसएण्डटी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर’ घोषित किया गया है। वहीं, पिछले वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम ‘फ्यूचर ऑफ एसटीआइ: इंपैक्ट ऑन एजुकेशनल स्किल्स एण्ड वर्क’ घोषित किया गया था।

First Published on: February 28, 2022 12:38 PM
Exit mobile version