मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
2,624 deaths were reported in the last 24 hours.
Ten States account for 82.28% of the new deaths. pic.twitter.com/CB0TGt2upl
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 24, 2021
इन आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई है।
मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘देश में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों में से 74.15 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं।’’
उपचाराधीन 66.66 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल से हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में लोगों को कोविड-19 की 13.83 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में से 74.15 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुल दस राज्यों से हैं।