अमेरिका-भारत ट्रेड डील का विरोध: दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ किसान आज (मंगलवार, 21 जुलाई) दिल्ली के किसान घाट पर विरोध कर रहे हैं। किसान घाट पर पहुंचे किसानों को प्रोटेस्ट शुरू होते ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने हिरासत में ले लिया है। स्थल पर दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवान दोनों तैनात हैं। बताया जा रहा है कि किसानों को वहां खड़ी की गईं बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया।

वहीं, जो किसान हरियाणा और पंजाब से आ रहे थे, उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर ही रोक दिया गया है। किसानों को किसान घाट पहुंचने से रोका जा रहा है।

मीडिया से खास बातचीत के दौरान किसानों ने कहा कि उन्हें यह ट्रेड डील मंजूर नहीं है। इस समझौते से किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिलेगा। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। इस लिए ट्रेड डील समझौता रद्द होना चाहिए।

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए किसान घाट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ-साथ आरएएफ के जवान भी वहां तैनात किए गए हैं। हरियाणा, पंजाब और यूपी से आ रहे किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया गया है।

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसान पहुंचे हैं। इस दौरान किसान और पुलिस आमने सामने हो गए हैं। नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है। दरअसल, किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे और पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद वहां जाम हो गया।

बीजेपी सांसद अशोक मित्तल ने किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली बॉर्डर की ओर आ रहे हैं। हमें उनकी समस्याएं मिलकर हल करनी चाहिए। उनका दावा है कि जेपी नड्डा ने किसानों को चर्चा के लिए बुलाया था। ऐसी सूरत में जब माहौल अच्छा चल रहा हो तो उसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। भारत के युवा ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जो राष्ट्रहित में न हो।

First Published on: July 21, 2026 10:27 AM
Exit mobile version