संसद बहस: राज्य सभा में भाजपा सदस्य ने की समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य ने सरकार से सभी धर्मों की बेहतरीन विशेषताओं का अध्ययन एवं विश्लेषण कर उनकी मदद से समान नागरिक संहिता बनाए जाने की मांग की।

नई दिल्ली। राज्यसभा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य ने सरकार से सभी धर्मों की बेहतरीन विशेषताओं का अध्ययन एवं विश्लेषण कर उनकी मदद से समान नागरिक संहिता बनाए जाने की मांग की।

उच्च सदन में विशेष उल्लेख के जरिये यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा सदस्य के सी राममूर्ति ने कहा कि लिंग असमानता देश में लंबे समय से रही है तथा किसी भी मजहब में या समुदाय में महिलाओं को बराबरी का दर्जा प्राप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों में समान नागरिक संहिता लागू है। यहां तक कि देश में गोवा में भी यह लागू है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर व्याप्त भ्रम को दूर किया जाना चाहिए।

राममूर्ति ने सरकार से सभी धर्मों की बेहतरीन विशेषताओं का अध्ययन एवं विश्लेषण कर उनकी मदद से समान नागरिक संहिता बनाए जाने की मांग करते हुए कहा ‘‘यह जनहित में होगा।’’

First Published on: December 9, 2021 5:57 PM
Exit mobile version