संसद सवाल-जवाब: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 1,678 कश्मीरी प्रवासी कश्मीर लौटे: सरकार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से प्रदान की गई सूचना के मुताबिक, 150 आवेदकों की भूमि बहाल की गई है।

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री विकास पैकेज-2015 के तहत नौकरी के लिए 1,678 कश्मीरी प्रवासी कश्मीर लौटे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से प्रदान की गई सूचना के मुताबिक, 150 आवेदकों की भूमि बहाल की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री विकास पैकेज-2015 के तत नौकरी के लिए 1,678 कश्मीरी प्रवासी कश्मीर लौटे।’’

First Published on: November 30, 2021 5:17 PM
Exit mobile version