प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि देश प्रगति और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।

हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है। उन्हें देवाताओं के शिल्पी के रूप में भी जाना जाता है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट किया, ‘‘भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देशवासियों पर देवशिल्पी की कृपा सदैव बनी रहे और हमारा देश प्रगति एवं समृद्धि की नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।’’

First Published on: September 17, 2021 2:21 PM
Exit mobile version