राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें किया याद

राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’

राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए पोस्ट किया, “धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है।’ उन्होंने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये।

First Published on: August 20, 2021 11:16 AM
Exit mobile version