PM मोदी ने कहा- कौशल विकास राष्ट्रीय जरूरत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ का बहुत बड़ा आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी पीढ़ी के युवाओं के कौशल विकास को एक राष्ट्रीय जरूरत बताया और कहा कि यह ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का बहुत बड़ा आधार है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी पीढ़ी के युवाओं के कौशल विकास को एक राष्ट्रीय जरूरत बताया और कहा कि यह ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का बहुत बड़ा आधार है।

विश्व कौशल युवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले छह साल में तैयार हुए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए कुशल भारत अभियान (स्किल इंडिया मिशन) को नए सिरे से गति देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नयी पीढ़ी के युवाओं का कौशल विकास एक राष्ट्रीय जरूरत है और आत्मनिर्भर भारत का बहुत बड़ा आधार है। बीते छह वर्षों में जो आधार बना, जो नए संस्थान बने, उसकी पूरी ताकत जोड़कर हमें नए सिरे से स्किल इंडिया मिशन को गति देनी है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत की प्रभावी लड़ाई में कुशल श्रम बल का बहुत बड़ा योगदान रहा।

First Published on: July 15, 2021 11:56 AM
Exit mobile version