पीएम मोदी ने कहा- सशस्त्र बलों की दृढ़ता और साहस उत्कृष्ट

वर्ष 1949 से, 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और वर्दी में उन लोगों को सम्मानित किया जा सके।

नई दिल्ली। सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सैन्य बलों के अतुलनीय योगदानों की सराहना की और कहा कि उनमें उत्कृष्ट दृढ़ता और साहस है।

वर्ष 1949 से, 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और वर्दी में उन लोगों को सम्मानित किया जा सके, जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा में देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर मैं एक बार फिर सैन्य बलों के अतुलनीय योगदानों को रेखांकित करना चाहूंगा। उनकी दृढ़ता और साहस उत्कृष्ट है।’’

First Published on: December 7, 2021 4:36 PM
Exit mobile version