प्रधानमंत्री मोदी ने वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके 49वें जन्मदिन पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके 49वें जन्मदिन पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।’’

First Published on: December 21, 2021 12:09 PM
Exit mobile version