नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर देश के राष्ट्रपति ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। इसी के साथ ही उन्होंने ट्वीट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना है।@ArvindKejriwal
— Om Birla (@ombirlakota) August 16, 2021
Birthday wishes to Delhi CM Shri @ArvindKejriwal. May he be blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2021
हालांकि राजनीति में बढ़ती दिलचस्पी और भ्रष्टाचार के चलते उन्होंने कंपनी में काम करना छोड़ दिया और वह पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में रामकृष्ण मिशन के साथ काम करने लगे। कुछ समय बाद साल 1992 में केजरीवाल ने सिविल सर्विसेज क्वालिफाई किया।
जिसके बाद उनकी नियुक्ति दिल्ली में इनकम आयुक्त कार्यालय में की गई, लेकिन वहां पर भी कई घोटाले सामने आने के बाद उन्होंने 2006 में पद से इस्तीफा दे दिया और समाजसेवा के रास्ते को चुनते हुए राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बेहराल इस समय अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सातवें सीएम और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।
