ओणम पर्व के खास मौके पर राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

ओणम एक कृषि पर्व है, जिसे फसल कटाई के अवसर पर मनाया जाता है।

नई दिल्ली। ‘ओणम’ केरल का लोकप्रिय और प्राचीन त्यौहार है। जिस पारंपरिक त्यौहार को 10 दिन तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल इस पर्व की शुरुआत 12 अगस्त को हुई थी और अब 23 अगस्त को इसका समापन दिवस है। जिस दिन को ‘थिरुवोनम पर्व’ के रूप में मनाया जाता है।

इस पर्व के खास मौक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो के साथ सभी देशवासियों को ओणम की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि,केरल की मनोहारी संस्कृति के प्रतीक पर्व ओणम की देशवासियों विशेषतः मलयाली भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं। धरती की उर्वरता का उत्सव मनाने के साथ यह पर्व नई उम्मीद व आनंद की अनुभूति भी करवाता है। ओणम पर बनने वाली रंगोली सबके जीवन में खुशियों भरे रंगों का समावेश करे, यही कामना है।’ 

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि, ‘‘सकारात्मकता, भाईचारे और सद्भाव से संबंधित पर्व ओणम के विशेष मौके पर बहुत शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।’’

First Published on: August 21, 2021 12:24 PM
Exit mobile version