राष्ट्रपति चुनाव: मप्र विधानसभा में मतदान शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार सुबह दस बजे मतदान शुरु हुआ। राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारी मतों के अंतर से विजयी होंगी। मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उतारा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार सुबह दस बजे मतदान शुरु हुआ। राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारी मतों के अंतर से विजयी होंगी। मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उतारा है।

राज्य विधानसभा परिसर में सुबह दस बजे मतदान शुरु हुआ। शुरुआती मतदाताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल थे। चौहान को वोट डालते के लिए कतार में खड़े अपनी पार्टी के कुछ विधायकों से मिलते देखा गया।

इस बीच, पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगी।

उन्होंने कहा कि कुछ अन्य दलों ने भी मुर्मू को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निर्दलीय विधायक भी राजग उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 127 और कांग्रेस के 96 विधायक हैं। बसपा के दो और सपा का एक विधायक हैं जबकि सदन में चार निर्दलीय विधायक हैं।

First Published on: July 18, 2022 1:22 PM
Exit mobile version