नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लोगों से उनके विचारों एवं आदर्शों का प्रसार करने की अपील की।
मोदी ने ट्विटर के माध्यम से अपने ऐप (नमो) का एक लिंक साझा किया, जिसके माध्यम से लोग स्वामी विवेकानंद के विचार साझा कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
This Vivekananda Jayanti, there’s a creative effort on the NaMo App that lets you share his thoughts and a personalised message.
Let us spread Swami Vivekananda’s dynamic thoughts and ideals far and wide! https://t.co/lMjQwqH0M2 pic.twitter.com/Nh4ZVtn3k7— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2021
उन्होंने कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। विवेकानंद जयंती पर नमो ऐप पर एक रचनात्मक प्रयास किया गया है, जो आपको उनके विचार एवं अपने व्यक्तिगत संदेश साझा करने की अनुमति देता है। आइए, स्वामी विवेकानंद के बहुआयामी विचारों एवं आदर्शों का दूर-दूर तक प्रसार करें।’’
विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का कोलकाता में 1863 में जन्म हुआ था और उन्हें वेदांत के विचारों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। मोदी ने कई बार कहा है कि उनके जीवन में विवेकानंद के विचारों का गहरा प्रभाव है। उन्होंने हाल में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में उनकी एक प्रतिमा स्थापित की थी।
युवा शक्ति पर विश्वास करते थे स्वामी विवेकानंद: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये स्वामी विवेकानंद जी ही थे, जिन्होंने उस दौर में कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है। वो युवाओं पर, युवा शक्ति पर इतना विश्वास करते थे।
Addressing the National Youth Parliament Festival. https://t.co/OtaqUrBnZS
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2021
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने का मौका गंवाना नहीं है। देश की अगली 25-30 साल की यात्रा बहुत अहम है। युवा पीढ़ी को इस सदी को भारत की सदी बनाना है। हर फैसले में देशहित देखना चाहिए। युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देशवासियों को ‘युवा दिवस’ की शुभकामनाएं दी। शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में दिग्विजय कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व देशवासियों को ‘युवा दिवस’ की शुभकामनाएं। स्वामी जी के प्रगतिशील व प्रेरक विचारों को आत्मसात कर देश के युवा भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं।’
भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में दिग्विजय कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व देशवासियों को “युवा दिवस” की शुभकामनाएं।
स्वामी जी के प्रगतिशील व प्रेरक विचारों को आत्मसात कर देश के युवा भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं। pic.twitter.com/EyuueHqMva
— Amit Shah (@AmitShah) January 12, 2021
राष्ट्रीय युवा संसद फेस्टिवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी भी ऐसे लोग हैं, जिनका विचार, जिनका आचार, जिनका लक्ष्य, सबकुछ अपने परिवार की राजनीति और राजनीति में अपने परिवार को बचाने का है । ये राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र में तानाशाही के साथ ही अक्षमता को भी बढ़ावा देता है। राजनीतिक वंशवाद, Nation First के बजाय सिर्फ मैं और मेरा परिवार, इसी भावना को मज़बूत करता है। ये भारत में राजनीतिक और सामाजिक करप्शन का भी एक बहुत बड़ा कारण है।