कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आँकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों?
मोदी सरकार ने आँकड़ों को जागरूकता फैलाने और कोविड वायरस के फैलाव को रोकने का साधन बनाने के बजाय प्रोपागैंडा का साधन क्यों बना दिया? #ZimmedarKaun pic.twitter.com/KQVwhqJFju
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 8, 2021
उन्होंने सरकार से प्रश्न पूछने की अपनी श्रृंखला के तहत वीडियो जारी कर यह दावा भी किया कि महामारी की वजह से मरने वालों के आधिकारिक आंकड़ों तथा विभिन्न शहरों में श्मशानों और कब्रिस्तानों में हुए अंतिम संस्कार की संख्या में बहुत अंतर है।
प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों? ’’
उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘मोदी सरकार ने आंकड़ों को जागरूकता फैलाने और घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का साधन बनाने के बजाय दुष्प्रचार का साधन क्यों बना दिया?’’
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी से मौत के आंकड़ों को, घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का साधन बनाने के बजाय दुष्प्रचार का साधन बना दिया।