राहुल का केंद्र पर आरोप, कहा- जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है सरकार ?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधा है।

 नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वक्तव्य के बाद बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधा और सवाल किया कि सरकार जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए सरकार से सवाल किया कि, “पूर्व की यथास्थिति बरकरार नहीं रहने का मतलब कोई शांति नहीं। भारत सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है और अपना क्षेत्र जाने को क्यों दे रही है?”

First Published on: February 11, 2021 2:35 PM
Exit mobile version