राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी


गांधी ने ट्वीट किया, “आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी।”


भाषा भाषा
देश Updated On :
पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजली देते कांग्रेस नेता राहुल गांधी।


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गांधी ने कहा कि नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी थी।  वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे।

गांधी ने ट्वीट किया, “आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1327430920186458112

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन मूल्यों को बचाकर रखें।”

गांधी ने नई दिल्ली स्थित शांतिवन जाकर नेहरू की 131वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।



Related