राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
देश Updated On :

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है, क्योंकि वह लोगों की नौकरियां छीनने में लगी है।

राहुल ने ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी’ (सीएमआईई) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार रोज़गार के लिए हानिकारक है। वे किसी भी प्रकार के ‘मित्रहीन’ व्यवसाय या रोज़गार को बढ़ावा या सहारा नहीं देते बल्कि जिनके पास नौकरी है उसे भी छीनने में लगे हैं। देशवासियों से आत्मनिर्भरता का ढोंग अपेक्षित है। जनहित में जारी।’’

इससे पहले भी राहुल गांधी ने गैस, डीज़ल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

गौरतलब है कि सीएमआईई की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गत अगस्त महीने में औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों से करीब 15 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं।



Related