लखनऊ। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक और आरोपी जय भान सिंह पवैया का बयान दर्ज किया। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने संतोष दुबे, ओम प्रकाश पाण्डेय और अमरनाथ गोयल को बयान दर्ज कराने के लिए 15 जून को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
अदालत ने खत्री के वकील की ओर से पेश अर्जी पर उक्त आदेश दिया । वकील ने कहा कि अदालत को खत्री को सोनीपत जेल से बुलाना चाहिए क्योंकि वह एक अपराध के सिलसिले में वहां बंद हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ आरोपियों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं । मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, साध्वी रितंभरा, विनय कटियार, साक्षी महाराज भी आरोपी हैं ।
Related
-
DU में UG की 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, इन विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी
-
सीजेपी ने किया 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान
-
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज
-
IGNCA के सदस्य-सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी को पद से हटाने की मांग, सांसद और विधायक ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र
-
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ
-
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, ‘प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था’
-
NALSAR जाने पर CJI बोले- ‘दीक्षांत समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया’
