नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।
शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम का मुख्यमंत्री बनने और मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि का नया मानदंड तय करेगा।’’
অসমৰ মুখ্যমন্ত্ৰী স্বৰূপে শপত লোৱা শ্ৰী @himantabiswa ৰ লগতে আজি শপত গ্ৰহণ কৰা প্ৰতি গৰাকীলৈ অভিনন্দন জ্ঞাপন কৰিছোঁ।
মই দৃঢ় নিশ্চিত যে প্ৰধানমন্ত্ৰী @narendramodi ডাঙৰীয়াৰ আশিস আৰু আপোনালোকৰ নেতৃত্বত অসমে শান্তি, প্ৰগতি আৰু উৎকৰ্ষৰ এক নতুন দিগন্তৰ সূচনা কৰিব।
— Amit Shah (@AmitShah) May 10, 2021
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके नेतृत्व में सरकार असम के विकास के लिए निरंतर काम करेगी और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।’’
Congratulations to Shri @himantabiswa on taking oath as the CM of Assam today. My best wishes to him for his successful tenure. I hope under his leadership the Government will continue to work towards the development of Assam and fulfil the aspirations of the people of the state.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 10, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में असम राज्य विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।’’
श्री @himantabiswa जी को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में असम राज्य विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
पुनश्च शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2021