उत्तराखंड के ऋषिकेश के निकट लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर की तरफ गंगा नदी के पार एक गुफा में छिपे छह विदेशियों को निकाल कर पुलिस ने एक धर्मशाला में पृथकवास में भेज दिया है ।
लक्ष्मणझूला के पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि मुखबिर से उन्हें 18 अप्रैल को नीलकंठ बाई पास स्थित दोबाटा नामक स्थान से एक किलोमीटर दूर नीलकंठ की तरफ एक गुफा में कुछ लोगों के छिपे होने की सूचना मिली।
बताए स्थान पर पुलिस के पहुंचने पर गुफा में छह लोग दयनीय दशा में मिले। उन्हें तुरंत लक्ष्मण झूला अस्पताल लाया गया जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। विदेशियों में दो — एक महिला और एक पुरूष — यूक्रेन के रहने वाले हैं जो सात दिसम्बर को भारत आये थे । एक अन्य विदेशी महिला तुर्की की है जो 19 फ़रवरी को भारत आयी थी । एक व्यक्ति अमेरिका का है जबकि एक फ्रांस का और एक अन्य नेपाल का है ।
कठैत ने बताया कि ये विदेशी पहले मुनि की रेती क्षेत्र में किसी होटल में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे और जब इनके पास पैसे खत्म हो गए तो ये सभी गंगा के इस पार गुफा में आकर रुक गए।
पुलिस ने इन सबको स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला में सेनेटाइज कर पृथकवास में भेज दिया है ।
मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश व निजी पैथोलॉजी लैब से आज 334 सैंपलों की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दो मामले पॉजिटिव और 332 निगेटिव आए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने दोनों मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है।
मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश व निजी पैथोलॉजी लैब से आज 334 सैंपलों की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दो मामले पॉजिटिव और 332 निगेटिव
आए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने दोनों मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है। दून मेडिकल कॉलेज और अल्मोड़ा बेस अस्पताल से एक-एक संक्रमित मरीज की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन दोनों मरीजों को मिला कर उत्तराखंड में अब तक 11 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
Related
-
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल
-
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद प्रेस कांफ्रेंस
-
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
-
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी?
-
दिल्ली प्रदर्शन में युवती से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान
-
राहुल गांधी ने किया SIR के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान
-
PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
-
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
