किसानों के सत्याग्रह के रूप में गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं को जीवंत देख रही है दुनिया: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दुनिया केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का सत्याग्रह के रूप में गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं का जीवंत उदाहरण देख रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गुरु गोविंद सिंह का वीरतापूर्ण जीवन हमें न्याय के लिए लड़ाई में त्याग के मूल्य की शिक्षा देता है। हमारे किसान भाई-बहनों का सत्याग्रह जारी है। दुनिया गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं के जीवंत उदाहरण की साक्षी बन रही है। प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं।’’

गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। उनका जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

First Published on: January 20, 2021 2:08 PM
Exit mobile version