विशाखापत्तनम में फार्मा संयंत्र में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘सेनर लाइफ साइसेंज कम्पनी’ की एक इकाई में यह रिसाव हुआ और स्थिति अब नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि घटना में दो कर्मचारियों की जान चली गई और घायलों का इलाज गाजुवाका में एक अस्पताल में जारी है। इनमें से एक को वहां वेटिलेटर पर रखा गया है।

विशाखापत्तनम। शहर से पास परवादा में दवा बनाने वाली एक कम्पनी में मंगलवार सुबह बेंजीन गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग बीमार हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘सेनर लाइफ साइसेंज कम्पनी’ की एक इकाई में यह रिसाव हुआ और स्थिति अब नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि घटना में दो कर्मचारियों की जान चली गई और घायलों का इलाज गाजुवाका में एक अस्पताल में जारी है। इनमें से एक को वहां वेटिलेटर पर रखा गया है।

जिलाधिकारी वी. विनय चंद और पुलिस आयुक्त आर के. मीणा ने कम्पनी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। संयंत्र की रिएक्टर इकाई में हुए गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यहीं के एक रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से 11 लोगों की जान जाने और 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की घटना के करीब दो महीने बाद यह हादसा हुआ है।

बता दें कि दो महीने पहले ही यहीं के एक रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव हुआ था जिससे 11 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार संयंत्र की रिएक्टर इकाई में हुए गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

First Published on: June 30, 2020 1:26 PM
Exit mobile version