केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने खरगे, राहुल गांधी से की मुलाकात


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और उद्योगपति भी शादी में शामिल हो सकते हैं। इस शादी में विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता भी आने वाले हैं।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें अपने बेटे की शादी का न्योता दिया। इस महीने शिवराज सिंह के दोनों बेटे की शादी होनी है। शिवराज सिंह चौहान जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के घर शादी का निमंत्रण देने गए थे।

दोनों शादियों में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और उद्योगपति भी शादी में शामिल हो सकते हैं। इस शादी में विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता भी आने वाले हैं।