केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है। वह मोदी सरकार में मत्स्य पालन और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है।
जॉर्ज कुरियन को 27 अगस्त 2024 को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना गया। उनका कार्यकाल 4 सितंबर 2024 को शुरू हुआ था। यह सीट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को खत्म हो गया है। बीते राज्यसभा के लिए हुए चुनावों में उन्हें रिपीट नहीं किया गया, जिसके बाद संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं रह गए। इसलिए उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफ़ा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
