नई दिल्ली। रामायण के रचयिता ज्ञानी महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिवस देशभर में पूरे उत्साह के साथ हर-साल मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वैदिक काल के महान ऋषि वाल्मीकि पहले डाकू थे। लेकिन जीवन की एक घटना ने उन्हें बदलकर रख दिया। वाल्मीकि असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे शायद इसी वजह से लोग आज भी उनके जन्मदिवस पर कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समानता और न्याय पर आधारित उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’
वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/KDmIYMswMQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020
प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की पिछली कड़ी में भी महर्षि वाल्मीकि को याद किया था। ट्वीट के साथ ही उन्होंने महर्षि वाल्मीकि से संबंधित अपने संबोधन का हिस्सा भी साझा किया।
उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि के आचार, विचार और आदर्श आज नये भारत के हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा भी हैं और दिशा-निर्देश भी हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी।