भारत में 75 करोड़ कोविड टीके लगाए जाने पर उपराष्ट्रपति नायडू ने जताई खुशी

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत में कोरोना वायरस के टीके की 75 करोड़ खुराक दिये जा चुकने पर मंगलवार को प्रसन्नता व्यक्त की।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत में कोरोना वायरस के टीके की 75 करोड़ खुराक दिये जा चुकने पर मंगलवार को प्रसन्नता व्यक्त की और लोगों से संकोच छोड़ने तथा टीका लगवाने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, “यह जानकर प्रसन्नता हुई कि हमने कोविड-19 टीके की 75 करोड़ खुराक देने का मील का पत्थर पार कर लिया है जबकि राष्ट्र हमारी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य सभी लोगों की उनके असाधारण प्रयासों के लिए मैं प्रशंसा करता हूं।”

इसीके साथ ही उपराष्ट्रपति ने ट्वीट के जरिए लोगों से संदेह और झिझक दूर करके टीका लगवाने की अपील की।

First Published on: September 14, 2021 3:35 PM
Exit mobile version