उपराष्ट्रपति ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा।’’

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हेंहमेशा याद किया जाएगा।

नायडू ने बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। बाल दिवस पहले प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है जो राष्ट्र के विकास के प्रति उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए उनको एक श्रद्धांजलि है। नेहरू का जन्म इसी दिन वर्ष 1889 में हुआ था।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा।’’

नायडू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सभी प्यारे बच्चों को ‘बाल दिवस’ की बधाई! बच्चे इस देश का भविष्य हैं, अतः उनका पालन-पोषण प्यार और सम्मान से किया जाना चाहिए। नैतिकता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, बड़ों का आदर, संस्कृति और प्रकृति का सम्मान जैसे गुण हमें बच्चों को छोटी उम्र से ही सिखाने चाहिए।’’

First Published on: November 14, 2020 12:42 PM
Exit mobile version