उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सूत्रों ने बताया कि 88 वर्षीय सिंह को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रॉमा सेंटर को कोविड के उपचार केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, सिंह को सोमवार सुबह हल्का बुखार था और बाद में जांच में उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सिंह की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कोरोना रोधी के टीके की दोनों खुराक ली हैं।
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के कोविड-19 से पीड़ित होने के बारे में पता चला। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
Learnt about former Prime Minister, Shri Manmohan Singh ji testing positive for COVID-19. Praying and wishing him a speedy recovery.
— Vice President of India (@VPSecretariat) April 19, 2021
Wishing our former Prime Minister, Dr. Manmohan Singh Ji good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2021
Dear Dr. Manmohan Singh Ji,
Wishing you a speedy recovery.
India needs your guidance and advice in this difficult time.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 19, 2021
My prayers are with Manmohan Singh ji and his family today, and my deepest respect. May he fight this scourge with all his might and get well soon.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 19, 2021
पिछले साल एक नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।