मेलबर्न। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक होकले ने शनिवार को कहा कि अगर टी20 विश्व कप के लिये 15 टीमों को देश में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है तो प्रशंसकों को भी स्टेडियम में लाइव मैच देखने से रोका नहीं जायेगा। होकले ने केविन रोबर्ट्स की जगह ली जिन्हें हाल में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने निकाल दिया था जो वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है।
होकले ने जब पूछा गया कि क्या वह दर्शकों के बिना विश्व कप को होते हुए देखना चाहेंगे तो उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉ एयू से कहा, सच्चाई यह है कि हाल के हफ्तों में हमने इसके बारे में ज्यादा चीजें समझी हैं और इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले दर्शकों के आने की संभावना अधिक है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है।
उन्होंने कहा, अगर मैं इसकी तुलना किसी द्विपक्षीय दौरे से करूं तो आप सिर्फ एक टीम को लाने की बात करते हो और फिर मैच खेलते हो। लेकिन 15 टीमों को लाने की संभावना और साथ ही एक शहर में एक ही समय में छह या सात टीमों का होना, यह काफी ज्यादा पेचीदा मामला है। जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि सीमाओं के खुलन पर अगर 15 टीमों को आस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी जाये, इसके बाद दर्शकों को अनुमति दी जायेगी तो उन्होंने कहा, जी, हम यही सोच रहे हैं।
Related
-
टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं ली एशिया कप की ट्रॉफी, पाकिस्तान सरेआम हुआ बेइज्जत
-
PCB ने कब्जे में लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग की लगी भनक?
-
स्मृति मंधाना की नजर अब इस ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ पर, पाकिस्तान के खिलाफ लिखेंगी नया इतिहास
-
बेन स्टोक्स बने BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर, बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा
-
विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार
-
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास ‘शतक’ लगाकर बना दिया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’
-
मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या तो KKR में होंगे शामिल?
-
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना?
