कराची। पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का तीन साल का प्रतिबंध बुधवार को घटाकर 18 महीने का कर दिया गया जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिये लगाया गया था। अकमल का प्रतिबंध अब फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक प्रभावी होगा। स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोखर ने 30 साल के खिलाड़ी के प्रतिबंध को कम किया। यह बल्लेबाज हालांकि इससे खुश नहीं है और वह दोबारा अपील करना चाहते हैं।
उन्होंने इस फैसले के बाद यहां स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘मुझसे पहले भी काफी क्रिकेटर थे जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था लेकिन किसी को भी मेरे जैसी सख्त सजा नहीं दी गयी थी। मैं एक बार फिर अपील करूंगा कि मेरी सजा और कम कर दी जाये। ’’ अकमल पर अप्रैल में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था क्योंकि वह पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्टाचार की पेशकश की रिपोर्ट करने में असफल रहे थे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी लेकिन उन्होंने अपने पक्ष को सही ठहराने की भी कोशिश की।
Related
-
विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार
-
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास ‘शतक’ लगाकर बना दिया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’
-
मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या तो KKR में होंगे शामिल?
-
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना?
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
