नयी दिल्ली। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान को इंग्लैंड से बेहतर टीम बताते हुए कहा है कि अजहर अली की टीम में पहले टेस्ट में हार से उबरकर वापसी करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला जीतने की क्षमता है। पाकिस्तान की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले टेस्ट के अंतिम दिन मजबूत स्थिति में थी लेकिन जो बटलर और क्रिस वोक्स की उम्दा पारियों से टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट में 8830 रन और 378 एक दिवसीय मैचों में 11739 रन बनाने वाले 50 साल के इंजमाम ने कहा कि जीत की स्थिति में होने के बावजूद पाकिस्तान को हारते हुए देखना निराशाजनक था लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट में मजबूत वापसी के लिए अपने देश की टीम का समर्थन किया।
Related
-
विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार
-
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास ‘शतक’ लगाकर बना दिया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’
-
मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या तो KKR में होंगे शामिल?
-
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना?
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
