जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान- ‘अब चुनाव नहीं लड़ूंगा’

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं और इसके अगले दिन ही उन्होंने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल पैदा कर दी है। अनंत सिंह ने दावा किया है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे अभिषेक सिंह के सियासी करियर पर भी बड़ा बयान दिया है।

अनंत सिंह से सवाल किया गया कि अगर वह चुनाव नहीं लड़ेंगे तो क्या अब उनके बेटे की सियासत में एंट्री पक्की है? जवाब में अनंत सिंह ने कहा, “वह जनता के बीच आएगा, जनता का काम करेगा, तो लड़ेगा।”

वहीं, अनंत सिंह ने यह भी बताया कि वह अपने क्षेत्र का दौरा करेंगे, लेकिन 15 दिन बाद। खेतों में कटनी चल रही है तो किसानों से भी मिलेंगे। इसी के साथ, जब अनंत सिंह से सवाल किया गया कि उनसे मिलने के लिए उनके क्षेत्र की जनता उत्सुक होगा, तो उन्होंने कहा कि हां उत्सुक तो जरूर होगी।

First Published on: March 24, 2026 10:30 AM
Exit mobile version