तीन चरणों में बहाल होगी दिल्ली मेट्रो, यात्रियों को माननी होगी शर्तें

भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
राज्य Updated On :

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के चलते करीब पांच महीनों से बंद पड़ी दिल्ली मेट्रो सेवा एक फिर शुरू होने जा रही है। हालांकि मेट्रो सेवा सुछ शर्तों के साथ बहाल होने जा रही है। दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में बहाल होगी, लेकिन कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले स्टेशन बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानि डीएमआरसी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी। दिल्ली के समयपुर बादली को गुरूग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन और रेपिड मेट्रो सबसे पहले सात सितम्बर को चालू होगी।

मेट्रो ट्रेनें सुबह में सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम में चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। 9 सितंबर को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सेवा बहाल होगी। 10 सितंबर को रेड लाइन, ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन पर सेवा शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी, महाराष्ट्र को छोड़कर और यात्रियों को कोरोना को लेकर सभी ऐहतियात बरतने होंगे।



Related