दिल्ली में केंद्रीय राजस्व भवन की चौथी मंजिल में लगी आग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर बुधवार को आग लग गयी।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर बुधवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि 14 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम छह बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

दिल्ली अग्निशमन सेवाएं निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर आग लग गयी। 14 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। ’’

उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार आग की वजह का पता नहीं चला है।

First Published on: April 14, 2021 11:48 PM
Exit mobile version