केजरीवाल सरकार ने पटाखों के भंडारण, बिक्री, उपयोग पर लगाई रोक

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने के मद्देनजर पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने हर साल दीपावली के दौरान शहर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने के मद्देनजर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले तीन साल से दीपावली के समय दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।’’

First Published on: September 15, 2021 2:45 PM
Exit mobile version