दिल्ली के अस्पतालो में जरूरी सामान बांटेगा संयुक्त किसान मोर्चा

नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामाओं के बीच कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में खाना और जरूरी सामान का वितरण करेगा।

एसकेएम ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की कई सीमाओं पर धरना दे रहे किसान शहर के अस्पताल में खाने के पैकेट और अन्य जरूरी सामान वितरित करेंगे। गाजीपुर सीमा पर बैठे किसान पहले ही दिल्ली में बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों में भोजन वितरित कर रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि पैकिंग प्रक्रिया मंगलवार को सिंघू बॉर्ड पर भी शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि स्वयंसेवक किसानों के धरना स्थल के पास से ऑक्सीजन और अन्य सामान लेकर गुजर रहे वाहनों की उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं।

First Published on: April 27, 2021 8:45 AM
Exit mobile version