राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाई: योगी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लड़ाई राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, विकास बनाम विनाश, सुरक्षा बनाम आतंकवाद, देश के सम्मान व विरोध करने वालों के बीच की है। गुजरात से अधिक इसे कौन समझ सकता है। देश के विकास व सुरक्षा के लिए भाजपा आवश्यक है।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
गुजरात Updated On :

मोरबी/भरुच/सूरत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लड़ाई राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, विकास बनाम विनाश, सुरक्षा बनाम आतंकवाद, देश के सम्मान व विरोध करने वालों के बीच की है। गुजरात से अधिक इसे कौन समझ सकता है। देश के विकास व सुरक्षा के लिए भाजपा आवश्यक है।

मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात के विभिन्न विधानसभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि मोरबी की घटना में पूरा देश यहां की जनता के साथ खड़ा हुआ। पीएम मोदी ने मार्गदर्शन दिया। रात-दिन काम हुआ। कांति भाई जैसे कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर आमजन की जान बचाने का काफी प्रयास किया। 1979 में हुए दुर्घटना, साइक्लोन या भूकंप के समय भी मोरबी के सामने भी चुनौतियां आईं। इनका सामना करते हुए मोरबी को देश-दुनिया ने बढ़ते देखा। आपकी जीवंतता का अभिवादन व अभिनंदन।

कहा कि कल कांग्रेस के मंच पर राष्ट्रगान के दौरान फिल्मी गीत बजने लग गया। यह उनकी राष्ट्रभक्ति है। वे राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को विसर्जित कर देना चाहिए। अब उस संकल्प को पूरा करने का समय आ गया। उन्होंने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि पीएम मोदी का नेतृत्व देश को मिल रहा है। 3 दिन पहले इंडोनेशिया के बाली में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को अगले वर्ष तक सबसे शक्तिशाली 20 देशों का नेतृत्व करने का अवसर मिला। इन देशों का 80 प्रतिशत संसाधन पर अधिकार है।

उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल की चर्चा देश व दुनिया में होती है। यह बतौर सीएम मोदी के कार्यकाल में हुए नवाचारों का उदाहरण है। लोककल्याण, सुरक्षा, विकास, शांति-सौहार्द, गरीब कल्याण, इज ऑफ लिविंग के मॉडल मोदी ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पूरे गुजरात व देशवासियों को दिया। इसे आज देश-दुनिया उदाहरण के रूप में ले रही है।



Related