पत्नी की हत्या कर 32 साल बाद गिरफ्त में आया आरोपी


दुमका जिला में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को 32 साल बाद बुधवार को गिरफ्तार किया है।


भाषा भाषा
झारखंड Updated On :

दुमका। झारखंड के दुमका जिला में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को 32 साल बाद बुधवार को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई है।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि आरोपी बाबूलाल हासदा (52) जामा थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गाँव का निवासी है। प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर हासदा को उसके गाँव से 26 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दुमका के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 32 साल पहले पत्नी की हत्या करने के बाद लाल वारंटी बाबूलाल हासदा फरार हो गया था। पुलिस ने अंतत: मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।



Related