मुंबई का सीरियल मोलेस्टर गिरफ्तार, बीच सड़क महिलाओं से करता था छेड़छाड़

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
महाराष्ट्र Updated On :

मुंबई में घूम रहे एक सीरियल मोलेस्टर को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें करता था, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया था। इलाके में आए दिन इस तरह की घटनाओं से लोगों के बीच बड़ी चिंता पैदा हो गई थी।

रविंद्र आव्हाड, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, बांगुर नगर पुलिस स्टेशन ने जानकारी दी कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगातार 48 घंटे तक 29 CCTV फुटेज खंगाले, जिसके बाद उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह मामला गोरेगांव पश्चिम स्थित बांगुर नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे एक युवती अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने अचानक पीछे से आकर उसके साथ छेड़छाड़ की और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। आखिरकार पुलिस ने 25 साल के आरोपी मुनव्वर नासिर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। वह आरे कॉलोनी इलाके का रहने वाला है और फिल्मसिटी में काम करता है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की चार वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।



Related