दिवाली पार्टी में सिया को चेतन से हुआ था प्यार, केतन से पहले से तय थी शादी, कैफे में रची हत्या की साजिश

पुणे के 26 वर्षीय व्यापारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले में हुई हत्या मामले में रोज ही नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने कबूला है कि दोनों ने मिलकर केतन को मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी।

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि साल 2025 की दीपावली के दौरान एक पार्टी में सिया और चेतन की पहली बार मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार हो गया। हालांकि, सिया के घरवाले केतन से उसकी शादी तय कर चुके थे। खुद सिया ने ही केतन के लिए हां की थी।

चेतन से प्यार हो जाने के बाद सिया को अपना मंगेतर केतन रोड़ा लगने लगा। इसके बाद वह शादी से टालमटोल करने लगी। पुलिस का मानना है कि इसी दबाव और प्रेम संबंधों के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

First Published on: June 25, 2026 10:01 AM
Exit mobile version